Saturday, October 13, 2012

मुलायम और शिवपाल का भ्रष्टाचार को समर्थन


वाहा रे राजनीती अब हमारे नेता खुले आम बोल रहे हे  की पैसे बनाओ पर पार्टी का न हो नुकसान : नहीं ह विश्वास तो ये न्यूज़ देखो 


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने मंत्रियों को नया संदेश देते हुए कहा है-पैसा बनाओ..कुछ खा लो, लेकिन इस बात का ख्याल रखो कि इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब न हो।
अंग्रेजी अखबार मेल टुडे की खबर के अनुसार, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 46वीं पुण्यतिथि के मौके पर यहां लोहिया पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा, सपा सरकार के मंत्रियों के आचरण पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए..संयम से काम कीजिए..कुछ सुविधा ले लीजिए, कुछ काम लीजिए, कुछ खा लीजिए..लेकिन पांच सालों में नौजवानों ने जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर कोई आंच नहीं आना चाहिए।

No comments:

Post a Comment