Friday, December 14, 2012

अमेरिका: स्कूल में फायरिंग, 18 बच्चे समेत 27 की मौत


अमेरिका के कनेक्टिकट इलाके के न्यूटाउन शहर के एक स्कूल में फायरिंग की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस गोलीबारी की घटना में 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में 18 बच्चे भी शामिल हैं। स्कूल के प्रिंसिपल की भी मौत हो गई है। शूट आउट की ये घटना केजी क्लास में हुई है। इसके बाद हमलावर ने क्लास के बाहर आकर जमकर फायरिंग की।
घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। हमलावर की उम्र करीब 24 साल बताई जा रही है। स्कूल में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे स्कूल की घेरेबंदी कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एफबीआई के प्रमुख से पूरी घटना की जानकारी ली और उन्होंने घटना पर दुख जताया।

No comments:

Post a Comment